क्या मौनी रॉय ने करवाई सर्जरी? बदला-बदला चेहरा देख यूजर्स करने लगे ट्रोल, कहा- ''प्लास्टिक पिघलती जा रही''

Tuesday, Apr 01, 2025-12:54 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने काम से ज्यादा अपनी खूबसूरती और लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका हर जगह हमेशा नया लुक देखने को मिलता है, जहां वो अपनी ब्यूटी से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वहीं, हाल ही में मौनी रॉय अपनी फिल्म भूतनी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आईं, जहां उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। लोग उन्हें उनके बदले हुए लुक के लिए ट्रोल करने लगे और यह पूछने लगे कि क्या उन्होंने सर्जरी करवाई है?

PunjabKesari

 

दरअसल, इवेंट में मौनी रॉय खूबसूरत ग्रे कलर की साड़ी पहने नजर आईं, जिसमें उन्होंने खुले बालों और हल्के मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया। लेकिन उनके लुक से ज्यादा उनका चेहरा लोगों की नजरों में आ गया। मौनी के चेहरे में हाल ही में कुछ बदलाव महसूस किए गए, जिससे फैंस हैरान रह गए। इवेंट के दौरान मौनी ना तो ठीक से मुस्कुरा पा रही थीं, और न ही उनकी आंखों की पलकें सही से हिल रही थीं। इसके चलते कई फैंस कयास लगाने लगे कि शायद उन्होंने अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है।


View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "पूरा चेहरा ही बिगाड़ लिया," जबकि दूसरे कहा- "चेहरे की प्लास्टिक पिघलती जा रही है।" इसके अलावा कुछ और यूजर्स ने यह भी कहा कि यह शायद कॉस्मेटिक सर्जरी का खराब परिणाम हो सकता है और एक यूजर ने यह भी लिखा, "अब पता चलेगा कि नेचुरल ब्यूटी क्या होती है।"  

 

काम की बात करें तो मौनी रॉय की आगामी फिल्म भूतनी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News