सुर्ख लाल स्लिक साड़ी में दुल्हन बनीं जेठालाल की बेटी, मुनमुन दत्ता-पलक सिधवानी से लेकर सारी TMKOC की टीम ने मचाया धमाल

Monday, Dec 13, 2021-12:59 PM (IST)

मुंबई: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानि एक्टर दिलीप जोशी के घर हाल ही में शादी की शहनाई बजी। दिलीप जोशी के बेटी नियति जोशी ने मुंबई के ताज होटल में फिल्म लेखक अशोक मिश्रा के बेटे यशोवर्धन मिश्रा शादी रचाई। जेठालाल की बेटी  नियति जोशी सुर्ख लाल स्लिक साड़ी में दुल्हन बनीं।

PunjabKesari

इस वेडिंग सेलिब्रेशन में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी कास्ट पहुंची,जिसमें डायरेक्टर मालव राजदा, एक्ट्रेस प्रिया आहूजा, सुनैना फोजदार, पलक सिंधवानी, मुनमुन दत्ता,कुश शाह, समय शाह सहित कई अन्य लोग नजर आ रहे हैं जहां सबने खूब धमाल मचाया।

PunjabKesari

शादी से कुछ तस्वीरें मालव राजदा ने शेयर की हैं जिन्हें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'बीती रात दिलीप जोशी की बेटी की नियति की शादी में... एक बार फिर से खूबसूरत कपल को बधाई और उन्हें बहुत खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं... मुझे लगता है कि पलक सिधवानी और प्रिया आहूजा ने दूल्हा-दुल्हन से भी ज्यादा तस्वीरें क्लिक की हैं।'

PunjabKesari

दिलीप जोशी का अपने परिवार सहित बेटी और दामाद को बधाई देने के लिए मंच पर मेहमानों का स्वागत करते हुए एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो रिसेप्शन का बताया जा र​हा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TMKOC LOVER💙 (@jethalal_scenes)

10 दिसंबर 2021 को दिलीप जोशी की बेटी की संगीत सेरेमनी रखी गई थी। संगीत समारोह से दिलीप के डांस परफॉरमेंस का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में अभिनेता फेमस सिंगर व डांडिया किंग नैतिक नागदा के साथ उनकी धुन पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malav Rajda (@malavrajda)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TMKOC LOVER💙 (@jethalal_scenes)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News