दिशा पाटनी के पिता को मिला हथियार रखने का लाइसेंस, दो महीने पहले पर हुई थी फायरिंग
Monday, Nov 17, 2025-11:16 AM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर से सितंबर में फायरिंग की घटना सामने आई थी, जहां बाइक सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड गोलीबारी की थी और फरार हो गए थे। वहीं, उस घटना के महीनों बाद अब दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी को बरेली जिले के अधिकारियों से हथियार रखने का लाइसेंस मिल गया है।

रविवार को एक अधिकारी ने बताया कि दिशा पटानी के घर पर हमले के बाद यह कदम उठाया गया है। दिशा के पिता जगदीश पाटनी, जो एक रिटायर्ड डीएसपी भी हैं, ने घर पर हमले के बाद लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था और अब उन्हें हथियार रखने का लाइसेंस मिल गया है।
सीएम योगी ने दिया था आश्वासन
दिशा पाटनी के घर पर हमले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में संदिग्धों को मार गिराया था।

दिशा पाटनी का काम
काम की बात करें तो दिशा पाटनी को आखिरी बार फिल्म 'कांगुवा' में देखा गया था। अब जल्द ही वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी।
