निक्की मर्डर केस पर आग बबूला हुईं दिशा पटानी की बहन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर बोलीं-धिक्कार है ऐसे मां बाप पर..

Sunday, Aug 24, 2025-05:08 PM (IST)

मुंबई. देशभर में इस वक्त निक्की मर्डर केस पर लोगों का खूब गुस्सा भड़का हुआ है। दरअसल, इस केस में दहेज के चलते ग्रेटर नोएडा में निक्की को उसके पति विपिन और ससुरालवालों ने आग लगाकर मौत के घाट उतार दिया, जिस पर लोगों के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं। वहीं, अब इस मामले को लेकरबॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और एक्स ऑर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने भी रिएक्टर किया है और अपना गुस्सा जाहिर किया है।
 
PunjabKesari

खुशबू ने निक्की हत्याकांड पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा हमला बोला और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

PunjabKesari

 

दिशा की बहन ने एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कर निक्की को न्याय दिलाने की मांग की। इंस्टा स्टोरी में खुशबू ने लिखा- महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थमने नहीं वाले। अभी मनीषा की चिता की आग ठंडी नहीं हुई और अब निक्की मर्डर केस का मामला सामने आ गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि हम औरतें ही औरतों की दुश्मन बन गई हैं। पुराने दौर से सिर्फ महिलाओं का शोषण हो रहा है।


उन्होंने आगे कहा- अब समाज की चिंता न करो और अपने सेल्फ डिफेंस पर ध्यान दो। कैरेक्ट का ज्ञान देना बंद करो और अपने लिए लड़ना सीखो। क्योंकि आपको खुद अपनी सुरक्षा करनी पड़ेगी।

 इसके अलावा एक पोस्ट में खुशबू पाटनी ने लिखा- मनीषा बहन के बाद अब निक्की बहन, चरित्र का प्रमाण देने वाले अब कहां गए। निक्की बहन ने कभी सोचा नहीं होगा कि वो इस तरह से दुनिया से जाएगी। ये हैं हमारी इज्जत, हमारी बेटियां,धिक्कार है माँ बाप पर जो दहेज देते हैं या दहेज लेते हैं, कानूनी जुर्म होने के बाद यह धंधा खूब चल रहा है। 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News