''मैं अपनी आवाज़ उठाऊंगी..दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग फोन कॉल, बोलीं- इंडस्ट्री माफिया को बेनकाब करें

Friday, Nov 21, 2025-04:56 PM (IST)

मुंबई. भूषण कुमार की बहू दिव्या खोसला कुमार न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, बल्कि वो अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। पिछली बार उन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा को लेकर सवाल उठाए थे और उनकी फिल्म को ‘सावी’ की कॉपी बताया था. जिसके बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने ये दावा किया कि निर्देशक मुकेश भट्ट ने दिव्या के इस कदम को पब्लिसिटी स्टंट बताया। इन सबके बीच अब दिव्या खोसला मुकेश भट्ट पर भड़क गईं हैं और उन्होंने उनके साथ हुई एक फोन कॉल को लीक कर दिया है।

  PunjabKesari


दिव्या खोसला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुकेश भट्ट की फोन कॉल को लीक किया है, जिसमें वो मुकेश से पूछती हैं कि ‘सावी’ और ‘जिगरा’ के विवाद पर आपने मेरे खिलाफ बात क्यों की तो इस पर निर्देशक कहते हैं-'मैंने इस बारे में किसी से बात नहीं की। ये सारी प्लानिंग की गई है। मैं ऐसी हरकत क्यों करूंगा। ये तुम्हारे बर्थडे के हिसाब से प्लान किया गया, लेकिन इससे मेरी और तुम्हारी रिलेशनशिप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। तुम किसी की बातों में मत आना।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Divya ‘Chatur Naar’ khossla (@divyakhossla)

दिव्या ने इस फोन कॉल को शेयर करते उस आर्टिकल को लिखने वालों पर अपनी भड़ास निकाली, जिसमें मुकेश भट्ट को उनके खिलाफ दिखाया गया। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘इस खुलासे से मैं हैरान हूं। हाल ही में मुझे जो पता चला है, वो परेशान करने वाला और दिल दहला देने वाला है। भारी मन से, मुझे लगता है कि इस सच्चाई को जनता के सामने लाना ज़रूरी है, खासकर उन सभी कलाकारों और फैंस के लिए जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री में लॉबिंग और गेटकीपिंग का दंश झेला है।’

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘दुर्भाग्य से, मेरे पास मुकेश भट्ट और मेरे बीच हुई बातचीत को शेयर करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है ताकि लोग खुद सुन सकें कि कैसे कुछ ग्रुप करियर बर्बाद करने और असली टैलेंट को बाहर करने की कोशिश करते हैं। ये व्यवहार अस्वीकार्य है और इसे सामान्य नहीं माना जा सकता। अब समय आ गया है कि हम आवाज़ उठाएं और इंडस्ट्री माफिया को बेनकाब करें। मैं अपनी आवाज़ उठाऊंगी और मुकाबला करूंगी।”


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News