''Dunki'' फिल्म एक्टर Varun Kulkarni को हुई किडनी की गंभीर समस्या, Hospital के खर्चों के लिए की मदद की अपील
Wednesday, Jan 22, 2025-12:35 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : एक्टर वरुण कुलकर्णी, जो हाल ही में शाहरुख़ ख़ान की 2023 की फिल्म डंकी में नजर आए थे, इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। वह गंभीर किडनी समस्याओं से जूझ रहे हैं और हर हफ्ते कम से कम दो बार डायलिसिस करवा रहे हैं। हाल ही में, उनके दोस्त रोशन शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वरुण के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और बताया कि इलाज के दौरान वरुण को Financial Issues का सामना करना पड़ रहा है और वह अस्पताल के बिल चुकाने में संघर्ष कर रहे हैं।
रोशन शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्रिय दोस्त और थिएटर साथी वरुण कुलकर्णी इस समय गंभीर किडनी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हमारी पहले की कोशिशों के बावजूद, उनके इलाज का खर्च बढ़ता जा रहा है। उन्हें हफ्ते में 2-3 बार डायलिसिस की जरूरत है, साथ ही नियमित मेडिकल देखभाल और Emergency अस्पताल जाने की ज़रूरत होती है। बस दो दिन पहले, वरुण को Emergency डायलिसिस के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा था।'
उन्होंने आगे कहा, 'वरुण केवल एक बेहतरीन कलाकार ही नहीं, बल्कि एक दयालु और निःस्वार्थ इंसान भी हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने दोनों माता-पिता को खो दिया और तब से वह खुद ही अपना जीवन बना रहे हैं, थिएटर के प्रति अपनी पैशन को हर मुश्किल के बावजूद निभा रहे हैं। हालांकि, कलाकारों का जीवन अक्सर वित्तीय चुनौतियों से भरा होता है, और इस कठिन समय में उसे हमारी मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है।'
फैंस और फॉलोवर्स से आर्थिक मदद की अपील करते हुए शेट्टी ने आगे कहा, 'हम, उनके दोस्त और शुभचिंतक, इस मुश्किल समय में वरुण की मदद करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। यदि आप वरुण या रिया को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं, तो आप सीधे उन्हें अपनी मदद भेज सकते हैं। जिन लोगों को वे व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते, उनके लिए Ketto link(डिस्क्रिप्शन में लिंक) दिया गया है ताकि दान करना आसान हो सके।'
उन्होंने कहा, 'आपका समर्थन—चाहे जितनी भी राशि हो—एक बड़ा अंतर डाल सकता है। इस संदेश को साझा करने से भी यह मदद मिल सकती है क्योंकि इससे और अधिक लोग मदद के लिए आगे आ सकते हैं। आइए हम सब एक साथ आएं और वरुण को फिर से स्टेज पर लौटने में मदद करें, जहां से वह सच में belong करते हैं।'
वरुण कुलकर्णी ने डंकी में एक छोटा सा रोल निभाया था। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विकी कौशल और तापसी पन्नू जैसे बड़े अभिनेता भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके अलावा, वरुण स्कैम 1992 और द फैमिली मैन जैसे शोज़ का भी हिस्सा रहे हैं।