मशहूर लेखक और एक्टर मंगेश कुलकर्णी का निधन, शाहरुख और जूही की ''यस बॉस'' से कमाया था खूब नाम

Sunday, Oct 20, 2024-01:08 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर लेखक और गीतकार मंगेश कुलकर्णी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 19 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। वह 76 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए है। मंगेश के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

मंगेश कुलकर्णी ने शाहरुख खान और जूही चावला की सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'यस बॉस' लिखी थी, जिसमें शाहरुख खान और जूही चावला ने लीड किरदार बन काम किया था। इसके अलावा वो 'आवारा पागल दीवाना' से भी लेखक के तौर पर खूब प्रसिद्ध हुए थे। उन्होंने 1999 की फिल्म 'दिल क्या करे' भी लिखी थी। वह 2017 की फिल्म 'फास्टर फेने' के निर्माता और लेखक थे।

 

मंगेश कुलकर्णी ने फिल्मों में एक्टिंग और निर्देशन का भी काम किया था।  उन्होंने मराठी भाषा में कई मशहूर गाने लिखे थे। उन्हें 2000 में आई फिल्म 'राजा को रानी से प्यार हो गया' जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखने का क्रेडिट दिया जाता है।  


मंगेश कुलकर्णी ने मुख्य रूप से मराठी सिनेमा में काम किया। उन्होंने 1993 में मराठी फिल्म 'लापंडव' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'अभलमया' और 'वडालावत' जैसे पॉपुलर मराठी शो के टाइटल ट्रैक लिखे। उन्होंने विजया मेहता द्वारा निर्देशित फेमस शो 'लाइफ लाइन' भी लिखा। प्रतिभाशाली लेखक फिल्म गुलाम-ए-मुस्तफा के लिए मशहूर थे जो 1997 में रिलीज हुई थी। इसमें नाना पाटेकर और रवीना टंडन लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें 'लाइफलाइन', 'राव साहब' और 'स्मृति चित्रे' में बेहतरीन अभिनय के लिए भी जाना जाता था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News