थिएटरों में जश्न का माहौल, रजनी मंदिर में पूजा, घर के बाहर जमा हुई भीड़..रजनीकांत के बर्थडे पर क्रेजी हुए फैंस
Friday, Dec 12, 2025-12:12 PM (IST)
मुंबई. साउथ सिनेमा के महानायक और ‘थलाइवा’ रजनीकांत आज बर्थडे हैं। 12 दिसंबर को सुपरस्टार अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर की लोकप्रियता का आलम आज सुबह से ही पूरे तमिलनाडु में देखने को मिला। फैंस सोशल मीडिया से लेकर रजनी मंदिर, उनके घर के बाहर और कई जगहों पर उनके बर्थडे का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

चेन्नई के थिएटरों में महोत्सव जैसा माहौल
रजनीकांत की आइकॉनिक फिल्म ‘पडयप्पा’ को उनके जन्मदिन के अवसर पर चेन्नई के रोहिणी थिएटर में दोबारा रिलीज किया गया। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर के बाहर ऐसा माहौल था जैसे कोई त्योहार मनाया जा रहा हो। फैंस ड्रम-ताशों के साथ नाचते-गाते नजर आए और थिएटर का पूरा इलाका “थलाइवा” के नारों से गूंज उठा। फिल्म के री-रिलीज होते ही दर्शकों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी जताई।
VIDEO | Chennai: Fans dance and celebrate at Rohini Theatre as actor Rajinikanth's iconic movie Padayappa is re-released on his birthday. The Superstar turns 75 today, turning the theatre into a festive frenzy.#Rajinikanth #Padayappa #Chennai
— Press Trust of India (@PTI_News) December 12, 2025
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/duUOfH1qro
रजनीकांत के घर के बाहर जुटी भीड़
रजनीकांत की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह होते ही चेन्नई स्थित उनके घर के बाहर हजारों फैंस कतार में खड़े हो गए। कई लोग पोस्टर, कट-आउट और बैनर लेकर पहुंचे। उनका बस एक ही इंतजार—थलाइवा की एक झलक।
#WATCH | Tamil Nadu: Posters extending birthday wishes to Superstar Rajinikanth put up near his residence in Chennai,
— ANI (@ANI) December 12, 2025
He is celebrating his 75th birthday today. pic.twitter.com/HrS91LQRva
फैन ने अपने घर में बनाया ‘रजनी मंदिर’
रजनीकांत के प्रति फैंस की भक्ति सिर्फ पोस्टर और नारों तक सीमित नहीं है। मदुरै में रहने वाले एक फैन कार्तिक ने अपने घर में रजनीकांत का विशेष मंदिर बनवाया है। उसने इस ‘रजनी मंदिर’ में सुपरस्टार की 300 किलो वजनी प्रतिमा स्थापित की है। आज एक्टर के जन्मदिन के अवसर पर कार्तिक और उनके परिवार ने उनका रुद्राभिषेक किया। विशेष पूजा और मंत्रोच्चार करवाए। केक काटकर खुशियां मनाईं और अभिनेता की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।

यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हजारों लोग इस श्रद्धा को देखकर हैरान रह गए।
सेलेब्रिटी और नेताओं की शुभकामनाएं
इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री और कई बड़े नेताओं साथ ही कमल हासन और इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारों भी ने रजनीकांत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं है।
