''दिल बेचारा'' के लिए फराह खान को मिला बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड, फिल्ममेकर ने सुशांत को किया समर्पित

Sunday, Mar 28, 2021-03:12 PM (IST)

मुंबई. पिछले साल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था। जिसपर सुशांत ने जबरदस्त डांस किया था। फराह को इस कोरियोग्राफी के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया है। फराह ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस अवॉर्ड को सुशांत को समर्पित किया है।

PunjabKesari

फराह ने तीन तस्वीरें शेयर की है। एक में वह अवॉर्ड के साथ नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में वह सुशांत के साथ दिखाई दे रही है। तीसरी में वह फिल्म डायरेक्ट मुकेश छाबड़ा के साथ नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए फराह ने लिखा- 'यह मेरे लिए खास है। दिल बेचारा के लिए मेरा सातवां फिल्मफेयर अवॉर्ड। सुशांत सिंह राजपूत के साथ मेरा इकलौता गाना जिन्होंने मेरी अच्छी कोरियोग्राफी को आसानी से बेहतरीन गाने में तब्दील कर दिया। आज इस अवॉर्ड को लेते हुए खट्टीमीठी फीलिंग हुई... थैंक्यू मेरे भाई मुकेश, मैंने सोचा कि मैं तुम्हारी मदद कर रही हूं मगर मामला एकदम उल्टा था।' फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और फराह को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें सुशांत की ये आखिरी फिल्म 20 जुलाई 2020 को  डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। संजना सांघी ने इस फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म के सुपरहिट गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया था और अपनी आवाज दी थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था।

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News