‘दिल चाहता है'' के सीक्वल को लेकर फरहान अख्तर ने कही ये बात

Monday, Aug 12, 2019-02:11 AM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्म ‘दिल चाहता है' को लेकर काफी चर्चा में हैं। जानकारी के लिए बता दें फरहान अख्तर ने वर्ष 2001 में आमिर खान , सैफ अली खान और अक्षय खन्ना को लेकर सुपरहिट फिल्म ‘दिल चाहता है' बनाई थी। तीन दोस्तों पर आधारित यह फिल्म आज भी लोकप्रिय है। 
PunjabKesari
फिल्म के रिलीज  के 18 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर कई फैंस ने फिल्म के सीक्वल के बनने की फरमाइश की है। इस पर जवाब देते हुए फरहान अख्तर ने कुछ कहा है।
PunjabKesari
फरहान अख्तर ने कहा, ‘‘मैं अभी ‘दिल चाहता है' के सीक्वल के बारे में नही सोच रहा हूँ। मुझे ऐसा लगता है कि किसी भी फिल्म को बनाने का एक मूड, एक एनर्जी लेवल और समय होता है। ऐसा तब हुआ था जब मैं उस फेज में था।
PunjabKesari
अब देखना ये होगा कि फरहान अपने फैंस की फरमाइश पूरी करते हैं या नही। 


Pawan Insha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News