फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का गाना ''तुझ में रब दिखता है'' 1 बिलियन व्यूज के पार

Thursday, Dec 14, 2023-04:41 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आदित्य चोपड़ा निर्देशित ब्लॉकबस्टर रब ने बना दी जोड़ी ने 12 दिसंबर को अपनी 15वीं रिलीज़ सालगिरह पर एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है!

आनंद गुरनानी, उपाध्यक्ष - डिजिटल और न्यू मीडिया, बताते हैं, "हम यह बताते हुए रोमांचित हैं कि आदित्य चोपड़ा की रब ने बना दी जोड़ी का हमारा सबसे लोकप्रिय और एवरग्रीन लव सॉन्ग 'तुझ में रब दिखता है' ने 1 बिलियन यूट्यूब पर व्यूज का दुर्लभ मील का पत्थर छू लिया है। यह उपलब्धि रब ने बना दी जोड़ी की 15वीं रिलीज सालगिरह के मौके पर हुई। यह शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और वाईआरएफ का पहला गाना है जिसने इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।''

वह आगे कहते हैं, “ वायआरएफ में, हमारी महत्वाकांक्षा केवल अपने सिनेमा और संगीत के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने की रही है। गाने हमारे दिलों में एक बहुत ही खास जगह रखते हैं और वायआरएफ प्रत्येक गाने को पीढ़ियों तक चलने वाली खुशी और उत्साह फैलाने की दृष्टि से तैयार करता है! रब ने बना दी जोड़ी का एल्बम हमारे निरंतर प्रयास का प्रमाण है। सलीम-सुलेमान द्वारा रचित और जयदीप साहनी द्वारा लिखित, 'तुझ में रब दिखता है' एक ऐसा गीत है जिसने आज अरबों दिलों को छू लिया है और हम उनके प्यार के लिए आभारी हैं।


Content Editor

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News