Birthday Special: श्रद्धा कपूर की वो रोमांटिक फिल्म जिसने उन्हें रातों रात कर दिया फेमस

Saturday, Mar 03, 2018-11:59 PM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रैस श्रद्धा कपूर आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'तीन पत्ति' से की थी।

इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। इसके बाद श्रद्धा बतोर लीड एक्ट्रैस पहली बार फिल्म 'लव का दी एंड' में नजर आईं थीं, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं चली थी और श्रद्धा को पहचान फिल्म 'आशिकी 2' से मिली।

PunjabKesari

'आशिकी 2' ने उन्हें रातों रात फेमस कर दिया और फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।
PunjabKesari

इस फिल्म के बाद श्रद्धा ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने इसके बाद कई हिट फिल्में दी।

PunjabKesari

श्रद्धा कपूर ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि बतोर सिंगर और डांसर भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म 'एबीसीडी 2' में एक डांसर की भूमिका निभाई थी।

PunjabKesari

इस फिल्म में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया और फिल्म में उन्होंने धर्मेश, पुनीत और राघव जैसे बेहतरीन डांसर और कॉरियोग्राफर्स के साथ काम किया।

PunjabKesari

वहीं, श्रद्धा ने 'बागी', 'एक था विलन' और 'हैदर' जैसी फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News