मैं कोई सन्यासी नहीं..महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी बनीं एक्ट्रेस हर्षा रिछारिया ने लिया यू टर्न, बोली- ये मेरा सबसे बेकार फैसला
Wednesday, Feb 19, 2025-02:17 PM (IST)

मुंबई. महाकुंभ मेले में साध्वी बन एक्ट्रेस हर्षा रिछारिया खूब चर्चा में आईं। साध्वी हर्षा की खूबसूरती की खूब तारीफें हुईं। उनकी ब्लू आंखें और लंबे घने बालों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्हें महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी कहा गया। वहीं, अब इस खूबसूत साध्वी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। साध्वी बनने के बाद हर्षा रिछारिया ने यू-टर्न भी ले लिया और कहा कि वो कोई सन्यासी नहीं हैं।
महाकुंभ के दौरान हर्षा रिछारिया ने अपने आध्यात्मिक रुख को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल धर्म के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त करना था। लेकिन, वायरल होने के बाद उन्हें कुछ विवादों का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने कहा कि वह अपने आध्यात्मिक कदम पीछे खींचने का निर्णय ले चुकी हैं, क्योंकि लोगों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। उन्होंने अपनी परेशानियों को शेयर करते हुए कहा कि महाकुंभ से वापस लौटने के बाद भी वह धर्म से जुड़ी हुई हैं, लेकिन वायरल होने के बाद वह बहुत परेशान हैं।
हर्षा रिछारिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा- 'मेरा सबसे बेकार फैसला था इस ड्रेडलॉक को लगवाने का लेकिन आप ये कदम सोच समझकर उठाए। हर हर महादेव'
हर्षा रिछारिया ने वीडियो में कहा, 'सवा महीने-डेढ़ महीने पहले मैंने ड्रेडलॉक बनवाए थे। ये बनवाना हमारी सोसाइटी में बहुत नॉर्मल हो गया है। साधु-संत भी ये बनवा रहे हैं। बहुत से नॉर्मल युवा और लोग भी बनवा रहे हैं। मैं ये तीन साल से बनवाना चाहती थी और जब मैंने इसके बनवाया तो कई भी इसके निगेटिव पॉइंट नहीं बताया, लेकिन जब आप वायरल हो जाओगे तो वो क्रेडिट लेने जरूर आ जाएंगे। इसके निगेटिव प्वाइंट मैं आपको बताती हूं। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो कुछ दिनों तक आपको बहुत सिर दर्द होगा। आपको सोने में दिक्कत होगी। ये खिंचते बहुत ज्यादा हैं और एलर्जी-इंफेक्शन भी हो सकता है, छोटे-छोटे दाने होंगे। शैंपू का बॉटल पहले डेढ़ दो महीने चलता था अब वही तीन से चार वॉश चलता है। ये पानी के वेट की वजह ओवर वेट हो जाते हैं और हर 15-20 दिन में इनकी मेंटेनेंस लगती है। मुझे तो निगेटिव बताने वाला कोई नहीं था, लेकिन आपको मैंने बता दिया है तो सोच समझकर ये कदम उठाएं।'
विवादों में घिरी हर्षा रिछारिया
महाकुंभ में साध्वी के रूप में दिखाई देने के बाद, हर्षा रिछारिया विवादों में भी घिरीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके गुरुदेव, कैलाशानंद गिरि जी महाराज का अपमान किया गया और उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई। हर्षा ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी साध्वी होने का दावा नहीं किया, बल्कि केवल अपनी आस्था और श्रद्धा को व्यक्त किया था।