जल्द पापा बनेंगे Bigg Boss 17 कंटेस्टेंट अरुण श्रीकांत महाशेट्टी, दूसरी बार प्रेग्नेंट है पत्नी मलक
Tuesday, Jun 17, 2025-05:18 PM (IST)

मुंबई. बिग बॉस 17 में नजर आ चुके मशहूर यूट्यूबर अरुण श्रीकांत महाशेट्टी ने हाल ही में अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। अरुण जल्द ही पापा बनने वाले हैं। जी हां, यूट्यूबर की पत्नी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अरुण के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। यह खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को दी है।
अरुण श्रीकांत महाशेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सबसे पहले कैमरे के सामने यूट्यूबर की पत्नी मलक खड़ी हैं और उनके हाथ में प्रेग्नेंसी किट नजर आ रही है। उसके बाद अरुण आते हैं और वो जैसे पॉजिटिव किट देखते हैं, उनके चेहरे के एक्सप्रेंशन ही बदल जाते हैं। दूसरी बार पेरेंट्स बनने के लिए कपल बेहद खुश है और वो उनके फेस पर इसकी खुशी साफ देखी जा सकती है।
बता दें, अरुण श्रीकांत महाशेट्टी पहले से एक बेटी के पिता हैं और अब वो दूसरी बार पापा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अरुण और मलक की बेटी का नाम जूरी है।
अरुण श्रीकांत का बिग बॉस 17 का सफर
बिग बॉस 17 में अरुण श्रीकांत महाशेट्टी ने अपनी सादगी से लोगों का खूब दिल जीता था और उसी वजह से फाइनलिस्ट भी बने थे।