प्रेग्नेंट है परिणीति चोपड़ा! शादी के 5 महीने बाद खुशखबरी सुनाएंगी ''मिसेज चड्ढा'', एयरपोर्ट लुक देख फैंस ने लगाए कयास
Thursday, Mar 07, 2024-02:59 PM (IST)
मुंबई: बी-टाउन से इस समय कई पाॅजिटिव खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्ढा, यामी गौतम जैसी हसीनाओं ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी मां बनने वाली हैं। जी हां, कहा जा रहा है कि शादी के 5 महीने बाद ही परिणीति प्रेग्नेंट हो गईं हैं।
दरअसल परिणीति मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में दिखीं, जिसके बाद से इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।हाल ही में परिणीति मुंबई एयरपोर्ट पर ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आईं।
उन्हें इस लुक में देखकर लोग उनकी प्रेग्नेंसी के कयास खूब लगा रहे हैं। दरअसल परिणीति ने ओवरसाइज शर्ट और सफेद शॉर्ट्स के साथ सफेद स्नीकर्स पहन रखा था।उनकी इसी ड्रेस को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि परिणीति प्रेग्नेंट हैं!
बता दें कि परिणीति और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पिछले साल 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में गाई हुई थी। इसके बाद 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के एक लग्जरी होटल में पारंपरिक रूप से दोनों ने शादी की।