कबीर सिंह न्यू सॉन्ग, ''कैसे हुआ'' में कियारा को हर तरफ ढूंढते नजर आए शहीद

Thursday, Jun 13, 2019-04:34 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का चौथा गाना 'कैसे हुआ' रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहिद और कियारा की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। ये एक रोमांटिक गाना है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक मनोज मुंतशिर ने दिया है।

 

PunjabKesari

 

गाने में शाहिद और कियारा का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे शाहिद कियारा के प्यार में पड़ रहे है। इससे पहले फिल्म के तीन गानें रिलीज हो चुके है। सभी गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

 

PunjabKesari


बता दें कि इस फिल्म में शाहिद एक मेडिकल स्टूडेंट का रोल निभा रहे हैं, जो बाद में डॉक्टर बन जाता है। लेकिन ब्रेकअप के बाद उसे शराब की लत लग जाती है। इसके अलावा वह काफी गुस्सैल हो जाता है। उसे अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रहता है। ट्रेलर में इसकी साफ झलक देखने को मिली थी। इसमें शाहिद, कियारा के प्यार में पागल लग रहे थे। फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होगी। 

 


 


Konika

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News