डीप स्क्वायर नेकलाइन ब्लाउज और पिंक लहंगा...देसी अवतार में काजोल की बेटी न्यासा देवगन, लाखों में है आउटफिट की कीमत

Wednesday, Apr 30, 2025-01:06 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। पिछले कुछ दिनों से न्यासाअपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।  तस्वीरें में न्यासा का बेहद दिलकश अवतार देखने को मिला। दरअसल, न्यासा ने अपने दोस्त की शादी की में शिरकत करने के लिए देसी अवतार अपनाया और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। न्यासा ने शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ​​के शानदार कलेक्शन में से एक लहंगा चुना था तो चलिए जानते हैं न्यासा के लुक पर एक नजर...

PunjabKesari

 

 

न्यासा ने दोस्त की शादी के लिए डीप पिंक कलर के ब्रोकेड लहंगा चुना। न्यासा का डीप स्क्वायर नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना, जो उनके लुक को कंटेंपरी टच के साथ एलिगेंट टच भी दे रहा था।इस ब्लाउज को गोल्डन थ्रेड वर्क और सीक्वेंस से सजाया गया था। ब्लाउज के साथ न्यासा ने पिंक कलर के ब्रोकेड लहंगे के साथ पेयर किया जिसे हेमलाइन पर सुनहरे काम से खूबसूरती से सजाया गया था।

PunjabKesari

आउटफिट के साथ न्यासा ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया जिस पर गोल्डन बॉर्डर लगा था।उन्होंने दुपट्टे को प्लीट्स बनाकर अपने कंधे पर टक किया हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार न्यासा का ये लहंगा 6 लाख 75 हजार रुपए का है जिसमें वो अप्सरा सी खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

 

न्यासा ने अपने इस लुक को  को चोकर नेकलेस, इयररिंग्स और कड़ों के साथ पेयर कर पूरा किया और ज्यादा खूबसूरत बनाया। उन्होंने अपने बालों को मिडिल पार्टिंग और लूज खुला छोड़ रखा था। 

PunjabKesari

 

न्यासा अक्सर अपनी पार्टीज और ग्लैमरस अंदाज की वजह से फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं।जहां कुछ लोग उनपर प्यार बरसाते हैं। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए भी नजर आते हैं।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News