It''s Selfie Time!  मां तनुजा संग काजोल ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, पाउट बनाते हुए मां-बेटी की जोड़ी ने यूं फ्लाॅन्ट की रेड लिपस्टिक

Friday, Apr 29, 2022-09:03 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल जिंदगी का लुत्फ उठाने और हर पल को खास अंदाज में जीने में यकीन रखती हैं। उन्हें अक्सर फैमिली के साथ मस्ती करते देखा जाता है। काजोल अपनी मां और दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा साथ एक खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती हैं। वास्तव में यह उनकी मां की शिक्षा का प्रभाव है कि वह अब अपने बच्चों, न्यासा देवगन और युग देवगन के लिए एक चिल्ड-आउट मां जैसा बर्ताव करती हैं।

PunjabKesari

हाल ही में काजोल ने अपनी मां तनुजा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। इस दौरान की तस्वीर उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। काजोल ने मां तनुजा संग एक से सेल्फी ली जिसे उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया। इसमें दोनों मां- बेटी पाउट बनाते हुए पोज दे रही है।

PunjabKesari

लुक की बात करें जो काजोल ब्लैज आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं तनुजा रेड ड्रेस में हैं। मां-बेटी की इस जोड़ी ने ओवरसाइज़्ड शेड्स लगाए है। इस तस्वीर में  काजोल और तनुजा पाउट देते हुए अपनी रेड लिपस्टिक फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

 

काजोल ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा-'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप काले या सफेद या लाल हैं! खैर मुझे किस करो।' फैंस मां-बेटी की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल ओम राउत की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आई थीं। इस फिल्म में इनके साथ इनके पति अजय देवगन भी थे। फिल्म में एक्टर सैफ अली खान भी थे। इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद वो फिल्म त्रिभंगा में नजर आईं थीं। ये शॉर्ट फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। वहीं तनुजा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं हालांकि वह कई रिलायिटी शो में गेस्ट अपीयरेंस देती रहती हैं।  


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News