स्लिक साड़ी में खूबसूरत दिखीं कंगना, मात्थे पर बिंदी, बालों में गजरा सजाए खूब जच रही हैं ''क्वीन''

Wednesday, Sep 08, 2021-03:52 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस कंगना रनौत इंडस्ट्री की स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से हैं। वैसे तो कंगना रनौत वेस्टर्न से लेकर इंडियन्स हर अटायर में कमाल की लगती हैं लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा साड़ियां पहना पसंद है।  इवेंट हो या एयरपोर्ट वह कई जगहों पर साड़ी कैरी किए नजर आ चुकी हैं।  हाल ही में एक बार फिर बाॅलीवुड की क्वीन का यह लुक देखने को मिला। हाल ही में कंगना ने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में उनका देसी अवतार देखने को मिल रहा है। कंगना येलो कलर की सिल्क की साड़ी में खूबसूरत दिखीं। मिनिमल मेकअप, लिपस्टिक उनके लुक को पूरा कर रही हैं।

PunjabKesari

बालों में गजरा, गले में हैवी नेकलेस और हाथों में पहने कड़े कंगना के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। कंगना कैमरे के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'थलाइवी' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में कंगना ने जयललिता का रोल निभाया है।  फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। पहले ये फिल्म पहले 23 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज रोक दी गई थी। अब यह फिल्म 10 सितम्बर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा कंगना तेजस, धाकड़ में नजर आएंगी। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News