''ये जन्म भूमि है परम पूज्य श्री राम की'' सजधज कर राम लला के अंगना पहुंची कंगना, क्वीन ने दिखाई राम मंदिर की खूबसूरत झलक

Monday, Jan 22, 2024-01:00 PM (IST)


मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय अयोध्या में हैं। कंगना राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दो दिन पहले ही अयोध्या पहुंच गई थीं।ऐसे में वह लगातार अयोध्या से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।हाल ही में एक्ट्रेस ने राम मंदिर की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

लेटेस्ट फोटोज में कंगना  ट्रेडिशनल अवतार में सज-धजी राम मंदिर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो कंगना ने क्रीम साड़ी पेयर की है जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस साड़ी पर 'राम' लिखा है।

PunjabKesari

 

साड़ी के साथ ही एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर के स्टोन्स का नेकलेस पहना है। माथे पर बिंदी, मिनिमल मेकअप एक्ट्रेस के ट्रेडिशनल लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ कंगना ने लिखा-'ये जन्म भूमि है परम पूज्य श्री राम की'। फैंस उनकी इन कस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

कंगना रनौत ने बीते दिन अयोध्या में गुरु रामभद्राचार्या से मुलाकात की तस्वीरें शेयक की थी। इसके अलावा उन्होंने मंदिर में दी अपनी सेवाओं की वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। एक्ट्रेस वीडियो में मंदिर में झाड़ू लगाती नजर आ रही थीं। 

PunjabKesari


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News