''टाइम धरती पर कम'' तीन दिन ही पहले ही करिश्मा कपूर के Ex पति संजय कपूर को मौत का हो गया था आभास!
Friday, Jun 13, 2025-09:21 AM (IST)

मुंबई: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 12 जून को यूके में पोलो खेलते समय अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और और उनकी ऑन द स्पॉट डेथ हो गई।
वहीं अब उनका एक पोस्ट काफी वायरलहो रहा है जो उनकी मौत से तीन दिन पहले का है जिसे देखने के बाद लग रहा है कि संजय कपूर को अपनी मौत का पहले ही आभास हो गया था।
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने अपनी मौत से तीन दिन पहले अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा था- मंडे मोटिवेशन- नहीं। तुम्हारा टाइम धरती पर कम है….” उनकी इस पोस्ट को अब कुछ लोग उनकी मौत से जोड़ रहे हैं और कह रहे है कि संजय कपूर को तीन प्रोग्रेस के लिए बोल्ड ऑप्शन की जरूरत होती है,परफेक्ट कंडीशन की दिन पहले ही अपनी मौत का आभास हो चुका था।
अपने निधन की खबर आने से छह घंटे पहले, संजय ने अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। उनके आखिरी ट्वीट में लिखा था- "अहमदाबाद में एयर इंडिया की दुखद दुर्घटना की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं।इस मुश्किल घड़ी में उन्हें शक्ति मिले। "
संजय और करिश्मा की शादी 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं -बेटी समायरा और बेटा कियान। 2014 में दोनों अलग हो गए और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया। 2017 में, संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की जिनसे उनका एक बेटा अजारियस है। इतना ही नहीं उन्होंने प्रिया की पिछली शादी से हुई बेटी सफीरा चटवाल की भी जिम्मेदारी उठाई।