3 शादी-3 बच्चे और एक सौतेली बेटी...कुछ ऐसी थी करिश्मा कपूर के Ex पति और बिजनस टायकून संजय कपूर की पर्सनल लाइफ

Friday, Jun 13, 2025-10:28 AM (IST)


मुंबई: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का गुरुवार को निधन हो गया था। 53 की उम्र में संजय कपूर ने अंतिम सांस ली। 12 जून को पोलो खेलते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल पहुंचते ही उनकी  मौत हो गई।

PunjabKesari

संजय कपूर ने लाइफ में 3 शादियां की थी। वह अपनी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के साथ दिल्ली में रहते थे। दोनों का एक बेटा भी है। आइए इस मौके पर आपको संजय की पर्सनल लाइफ,पत्नियां और बच्चों के बारे में बताते हैं..

 

PunjabKesari


पहली शादी

संजय कपूर ने पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी। कपल की शादी 1996 में हुई थी। कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2000 में तलाक ले लिया।

PunjabKesari

 

करिश्मा कपूर संग दूसरी शादी 

नंदिता महतानी से तलाक लेने के बाद संजय कपूर की लाइफ में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आईं। कपल ने कुछ समय की डेटिंग के बाद ही शादी करने का फैसला किया। दोनों की शादी 2003 में हुई।  करिश्मा कपूर और संजय कपूर दो बच्चों समायरा और कियान के पेरेंट्स बने। हालांकि, बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ गए और 2016 में दोनों ने तलाक ने लिया। करिश्मा से तलाक के बाद भी संजय अपने बच्चों को पूरा वक्त देते थे और उनका ध्यान रखते थे। 

PunjabKesari

एक्ट्रेस प्रिया सचदेव संग प्यार 

करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर एक्ट्रेस प्रिया सचदेव के साथ रिलेशनशिप में आए। दोनों की मुलाकात विदेश में हुई। 5 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 2017 में शादी की। प्रिया तलाकशुदा और एक बेटी की मां है। संजय कपूर और प्रिया सचदेव के यहां 2018 में बेटे ने जन्म लिया। संजय अपने बेटे के साथ सौतेली बेटी यानी प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी का भी ध्यान रखते थे।

 

PunjabKesari


संजय कपूर और उनका फैमिली बिजनेस, ऐसे हुई शुरुआत

संजय, रानी कपूर और दिवंगत सुरिंदर कपूर के बेटे थे। उनके पिता सुरिंदर भारत के ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री में अग्रणी थे और उन्होंने सोना ग्रुप की स्थापना की थी, जो ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाता था। छोटी उम्र से ही संजय में एक ऐसी छवि दिखी, जो फैमिली बिजनेस का भार अपने कंधों पर उठा सकता था। और वैसा ही हुआ। संजय कपूर ने 2003 में पिता की कंपनी जॉइन कर ली और फिर ऑटोमोटिव की दुनिया में ग्लोबल स्तर पर पहचान बनाई। उनकी कंपनी इलेक्ट्रिव 2 व्हीलर्स और 3 व्हीलर्स के पार्ट्स सप्लाई करती है।

PunjabKesari


सोना कॉमस्टार को दुनिया तक पहुंचाया

 संजय कपूर सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन बन गए। उनकी लीडरशिप में यह कंपनी देश ही नहीं, दुनिया में भी छा गई। संजय कपूर काफी पढ़े-लिखे भी थे। उन्होंने देहरादून के द दून स्कूल से लेकर मुंबई के द कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से पढ़ाई की थी। बाद में वह पढ़ाई के लिए विदेश चले गए। उन्होंने लंदन से कॉर्पोरेट स्ट्रैटिजी और एचआर में बीबीए किया। यही नहीं, संजय ने MIT और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी हाई एजुकेशन ली।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News