एक्स‑हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर का पहला पोस्ट, लिखी दिल की बात

Thursday, Jun 26, 2025-06:04 PM (IST)

मुंबई.  90 के दशक मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इन दिनों काफी संवेदनशील समय से गुजर रही हैं। हाल ही में उनके पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिसके बाद करिश्मा और उनके बच्चों को बड़ा धक्का लगा। वही, एक्स पति के निधन के कुछ दिनों बाद ही 25 जून को करिश्मा का बर्थडे आ गया, इस मौके पर उन्हें फैंस और करीबियों की खूब शुभकामनाएं मिली। वहीं, अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

 

दरअसल, करिश्मा कपूर ने एक्स पति संजय कपूर की मौत के बाद यह पहला पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह अपने नाजुक समय पर मिली सपोर्ट के लिए सभी शुक्रिया अदा करती नजर आईं।


PunjabKesari

इस पोस्ट के ज़रिये करिश्मा ने न केवल अपने जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकार कीं, बल्कि इस दुख की घड़ी में मिली सहानुभूति और समर्थन के लिए खुले दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा-खास शुभकामनाएं और इस समय में सपोर्ट के लिए सभी का बहुत-बहुत  
एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में दिखीं थी उदास

जब संजय कपूर का अंतिम संस्कार हुआ तब करिश्मा का चेहरा दुख और मातमी भावों से भरा था। इस दौरान उनका मन टूटे हुए रिश्ते और दर्द के बीच कहीं खोया हुआ दिखा था।

PunjabKesari

संजय-करिश्मा की शादी और तलाक
बता दें, करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इस दस साल के रिश्ते में करिश्मा ने दो प्यारे बच्चे—समायरा (बेटी) और कियान (बेटा) को जन्म दिया। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और तलाक हो गया। साल 2013 में दोनों अलग हो गए थे।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News