गमगीन हालत में एक्स पति संजय कपूर को आखिरी विदाई देने पहुंचीं करिश्मा कपूर, बेटे ने निभाई पिता की अंतिम रस्में
Thursday, Jun 19, 2025-05:25 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 53 वर्ष की उम्र में उनका इस तरह अचानक चले जाना उनके परिवार, करीबी दोस्तों और फैंस के लिए बेहद दुखद रहा। वहीं, आज बुधवार, 19 जून को संजय का अंतिम संस्कार किया गया, जहां करिश्मा उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी नजर आए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
संजय कपूर के अंतिम संस्कार में उनके परिवार के अलावा कई सेलेब्स और बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद थे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
बेटे ने निभाई पिता की अंतिम रस्में
इस दुखद मौके पर करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बेटे ने पिता की अंतिम रस्में निभाई। अपने पिता को अंतिम बार अलविदा कहना उस बच्चे के लिए भावनात्मक और कठिन क्षण रहा।
सामने आए क्लिप में देखा जा सकता है कि करिश्मा एक साइड खड़ी चुपचाप और गमगीन अवस्था में नजर आ रही हैं।
करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी जताया शोक
करिश्मा कपूर के अलावा करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी संजय कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे।