मिस्टीरियस गर्ल के साथ सोते दिखे कार्तिक आर्यन, वायरल हो रहा है वीडियो
Saturday, Nov 23, 2019-01:17 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने बहुत कम फिल्मों में काम करने के बाद भी बॉलीवुड में अपने कदम जमा लिए हैं। एक्टिंग के साथ ही अपने क्यूट अंदाज के लिए फेमस कार्तिक की लड़कियां दीवानी हैं। यही वजह है कि कार्तिक के फैंस की सूची बहुत लंबी है और लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में कार्तिक ने 22 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और उनके बर्थडे पर उनके फैंस और सेलेब्स ने उनको खूब सारा विश भी किया।
इन सब के बीच कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह किसी मिस्टीरियस लड़की के साथ सो रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में कार्तिक एक लड़की के बेहद करीब नजर आ रहे हैं और यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।
वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है और मुकेश छाबड़ा द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो एक ऑडिशन का है। वीडियो में कार्तिक एक लड़की के साथ बिस्तर पर लेटे हुए हैं और बैकग्राउंड में एक चॉकलेट ब्रैंड का टाइटल सॉन्ग चल रहा है।
कार्तिक लड़की को नींद में ही अपनी बाहों में भरते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए, मुकेश छाबड़ा ने कार्तिक को उनके जन्मदिन की शुभकामना दी है और उनकी मेहनत के बारे में लिखा है।