दिल चोरी साड्ढा हो गया:ऋतिक की बहन के लिए धड़का कार्तिक आर्यन का दिल! दीवाली की रात पश्मीना के साथ थे हैंडसम हंक!

Tuesday, Nov 08, 2022-10:13 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड के चाॅकलेटी बाॅय कार्तिक आर्यन सबकी जुबान पर छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। उनकी फीमेल फैंस भी कार्तिक की एक झलक पाने के लिए हमेशा बेकरार रहती हैं। कार्तिक आर्यन की लव लाइफ को लेकर आए दिन कई गाॅसिप सुननेको मिलते हैं। उनका नाम कभी पटौदी गर्ल सारा अली खान के साथ जुड़ा तो कभी अनन्या पांडे के साथ।

PunjabKesari

वहीं अब एक बार फिर कार्तिक की डेटिंग कीं खबर छाईं हुईं। इंग्लिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन ऋतिक रोश की चचेरी बहन पश्मीना रोशन को डेट कर रहे हैं।

PunjabKesari

दोनों की लंबी-चौड़ी मुलाकातें एक-दूसरे के घर पर अक्सर हो रही हैं। जिससे साफ है कि कार्तिक और पश्मीना के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। कार्तिक और पश्मीना 'सिर्फ अच्छे दोस्त' से कहीं ज्यादा हैं। 

PunjabKesari

कार्तिक के करीबी सूत्रों का दावा है कि जब वह काम नहीं कर रहे होते हैं तो वह पश्मीना के साथ अपने घर पर चिल करना पसंद करते हैं। वे दोनों शटरबग्स के ध्यान से बचने के लिए अपनी कारों को अपने-अपने घरों में वापस भेज देते हैं।

PunjabKesari

दीवाली पर भी साथ थे दोनों

एक सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि दीवाली के दिन कार्तिक ने जुहू में अपने नए मैकलारेन में अपनी बेहद 'करीबी दोस्त' पश्मीना के साथ थे। जाहिर है Jio World Drive उनका पसंदीदा लेट-नाइट डेस्टिनेशन है और patisserie Cou Cou उनका पसंदीदा जॉइंट है। दोनों के बीच जमकर मुलाकातें हो रही हैं और दोनों साथ में अच्छा वक्त बिता रहे हैं।

PunjabKesari

कौन हैं पश्मीना रोशन

पश्मीना रोशन फिल्म निर्माता राजेश रोशन की बेटी और स्टार ऋतिक रोशन की चचेरी बहन है। पश्मीना रोशन 'इश्क विश्क' से बाॅलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। ये शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म का सीक्वेल है। 
 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News