कार्तिक आर्यन की रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ हुई बदतमीजी, वायरल हुआ वीडियो
Monday, Apr 07, 2025-12:55 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड श्रीलीला इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जो चर्चा का विषय बन गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।
श्रीलीला के साथ हुई बदतमीजी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कार्तिक आर्यन आगे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि श्रीलीला उनके पीछे चल रही हैं। अचानक, भीड़ में से किसी ने श्रीलीला का हाथ खींच लिया, जिससे वह थोड़ा चौंकीं। हालांकि, इस दौरान श्रीलीला की टीम ने तुरंत एक्शन लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले आई।
कार्तिक आर्यन को नहीं था जानकारी
यह सब इतना तेजी से हुआ कि किसी को भी समझने का मौका नहीं मिला। कुछ सेकंड बाद, कार्तिक आर्यन पीछे मुड़ते हैं, लेकिन वह इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते, और ऐसा लगता है कि जैसे उन्हें इस घटना के बारे में कुछ भी पता नही चला। श्रीलीला ने इस घटना के बाद भी अपने आप को नॉर्मल रखा और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ी।
#srileela #sreelela #Tollywood pic.twitter.com/qpmoV8trOG
— FILM JOURNALIST VENKAT (@CinemaPosts) April 6, 2025
वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे कौन करता है यार?' दूसरे ने कहा, 'पीछे क्या हो रहा था? क्या पीछे आंखें नहीं हैं?' तीसरे यूजर ने इस घटना पर हैरान होकर लिखा, 'ये क्या था, क्यों ऐसा करते हैं लोग?'
यह वीडियो अब इंटरनेट पर खूब चर्चा में है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।