Video: सोनाक्षी सिन्हा को हुआ वायरल फीवर, ऐसी हालत में भी पति उड़ाया मज़ाक तो चिढ़ीं एक्ट्रेस

Monday, Jun 09, 2025-11:45 AM (IST)

मुंबई. एक्टर जहीर इकबाल संग शादी के बाद एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगी हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी से जुड़े सारे अपड़ेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं, अब हाल ही में सोनाक्षी वायरल फीवर का शिकार हो गई हैं। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दिखाया कि कैसे उनके पति इस हालत में भी उनका मजाक उड़ा रहे हैं। 


सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति संग वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि सोनाक्षी वायरल फीवर से पीड़ित हैं। वीडियो में वह सिर पर तौलिया लपेटे स्टीम लेते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान जहीर उन्हें चुपचाप रिकॉर्ड कर रहे हैं और एक मजाकिया अंदाज़ में फिल्मी गाना गाते हुए उनकी हालात का मज़ाक उड़ा रहे हैं। वह गाते हैं-"घूंघटे में चंदा है फिर भी है फैला चारों ओर उजाला, होश न खो दे कहीं जोर से खासने वाला..."

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


ये सुनते ही सोनाक्षी चिढ़ जाती हैं और अपना चेहरा तौलिये से लपेट लेती हैं। वीडियो के अंत में जहीर सोनाक्षी का माथा चूमते हैं, जिससे साफ होता है कि वो उनका भरपूर ख्याल रख रहे हैं और साथ ही उनकी बीमारी को भी हल्के-फुल्के अंदाज़ में हैंडल कर रहे हैं।

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया- "ये लड़की वायरल होने वाली है।"

 
इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद, सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी कोविड-19 रिपोर्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें बताया गया कि उनका टेस्ट नेगेटिव आया है।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा इस समय अपने दो बड़े प्रोजेक्ट्स लीगल ड्रामा और ‘निकिता रॉय’ को लेकर काफी व्यस्त हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News