It''s Too Hot: श्रीदेवी की छोटी बेटी की बिकिनी तस्वीरों ने हिलाया इंटरनेट, बोल्डनेस में देती है बहन जाह्नवी को टक्कर
Saturday, Jun 19, 2021-01:08 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने भले ही इंडस्ट्री में एंट्री नहीं की है लेकिन वह हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। खुशी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं।
हाल ही में खुशी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो खुशी पर्पल बिकिनी में अपनी बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं।
इसके साथ उन्होंने पर्पल कलर का श्रग कैरी किया है। खुशी पूल किनारे कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
खुशी कपूर अमेरिका में एक्टिंग की पढाई कर रही हैं लेकिन इन दिनों वह भारत में ही हैं। वह बहन जान्हवी कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। फैंस खुशी के बाॅलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खुशी के पिता बोनी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं।