''कुमकुम भाग्य'' और ''मन की आवाज प्रतिज्ञा'' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं दिग्गज एक्ट्रेस आशा शर्मा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Monday, Aug 26, 2024-10:07 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से एक बार फिर दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। टीवी और बॉलीवुड फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस आशा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका रविवार को निधन हो गया।  आशा के निधन की जानकारी CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।
 
CINTAA ने ट्वीट करते हुए लिखा- आशा शर्मा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता है। उनकी मौत का कारण अभी भी अज्ञात है।

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आशा के निधन पर एक्ट्रेस टीना घई ने कहा है कि, "पिछले साल आदिपुरुष में नजर आई थी। इस मूवी की रिलीज के बाद से वह करीब चार बार गिरी थी। वह पिछले साल अप्रैल से बिस्तर पर थीं, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा था कि उन्हें कोई ऐसा रोल चाहिए, जिसमें उन्हें बिस्तर पर रहना पड़े। 

PunjabKesari

 

आशा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में वॉयसओवर आर्टिस्ट के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने 'कुमकुम भाग्य', 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' और 'एक और महाभारत' जैसे टीवी शोज में काम किया। खासतौर पर वह एक मां और दादी के किरदार से दर्शकों ने बीच मशहूर हुई।   


इसके अलावा आशा शर्मा ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म 'दो दिशाएं' प्यार तो होना ही था और हम तुम्हारे हैं सनम जैसी फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने अपने करियर में 35 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News