लंदन बैठी अनुष्का शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप की जीत का मनाया जश्न, खास अंदाज में दी टीम इंडिया को बधाई
Monday, Mar 09, 2026-02:35 PM (IST)
मुंबई. पूरा देश इस वक्त साल 2026 के T20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मना रहा है। T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक लोग इंडिया की जीत के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते दिख रहे हैं और इंडिया टीम को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच भारत टीम की जीत पर लंदन बैठी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी पोस्ट सामने आया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए टीम इंडिया की जीत पर अपनी खुशी और सम्मान जाहिर किया। उन्होंने जीत की फोटो शेयर कर साथ में लिखा, 'इस शानदार जीत के लिए इस शानदार टीम को दिल से बधाई! बैक टू बैक वर्ल्ड कप जीत!' इसके साथ ही अनुष्का ने ताली बजाने वाली, ब्लू हार्ट और भारतीय झंडे की इमोजी का इस्तेमाल भी किया है।

एक्ट्रेस का ये पोस्ट आते ही वायरल हो गया और फैंस इसे जमकर लाइक कर रहे हैं।
अनुष्का की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ
बता दें, बेटी वामिका के जन्म के बाद ही से अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूर हैं। इन दिनों वह अपनी बेटी और बेटे अकाय की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रही हैं। हालांकि, जल्द ही वो फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह क्रिकेटर गुंजन सक्सेना की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
