शादी के कुछ दिनों बाद ही मुंबई लौटीं ''ABCD'' एक्ट्रेस, एयरपोर्ट पर दिखा मस्तमौला अंदाज, पैपराजी के सामने यूं फ्लॉन्ट की रिंग

Monday, Jun 23, 2025-12:18 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड की फिल्म 'एबीसीडी; एनी बडी कैन डांस' की एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में यानी 11 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड टोबियास जोन्स से प्राइवेट तरीके से शादी की है, जिसकी तस्वीरें कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं, अब लॉरेन शादी के कुछ दिनों बाद ही अपनी कर्म भूमि मुंबई लौट आई हैं। शादी के बाद ए्क्ट्रेस को पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शादी के बाद लॉरेन गॉटलिब को पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो पैपराजी के सामने खूब मचलती, झूमती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खुश दिखीं। हालांकि, शादी के बाद उनका कोई नया लुक नहीं, बल्कि हमेशा की तरह वह कैजुअल दिखीं। फ्लोरल टॉप और नैवी पैंट में वह खूबसूरत नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी के सामने अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं और फैंस के साथ पोज भी देती नजर आईं।

View this post on Instagram

A post shared by Lauren Gottlieb (@laurengottlieb)

2023 में की थी इंगेजमेंट
बता दें, लॉरेन गॉटलिब ने निर्देशक टोबियास जोन्स से साल 2023 में सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने 11 जून को शादी कर ली। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लॉरेन गॉटलिब ने लिखा था- 'मिस्टर एंड मिसेज जोन्स 11 जून 2025 को हमने टुस्कन हिलटॉप पर अपने खुले दिल से एक दूसरे का होने का वादा किया। हमने हमेशा इस प्यार को महसूस किया। जिंदगी में बस यही प्यार मिला। हमें लगा कि हम एक दूसरे को पाकर घर आ गए हैं। हमने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया। यह हमारी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन था। यह ऐसा था जैसा हमने सपने में देखा था।'

 
बता दें कि लॉरेन गॉटलिब एक अमेरिकी डांसर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'सो यू थिंक यू कैन डांस' से अपनी शुरुआत की और बाद में डांस मूवी 'एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस' में नजर आईं। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News