ज्यादा AirPods के इस्तेमाल से इस मशहूर मेकअप आर्टिस्ट ने खोई सुनने की क्षमता, डॉक्टर ने कान में दिए दर्दनाक इंजेक्शन स्टेरॉयड

Wednesday, Jun 25, 2025-10:00 AM (IST)

मुंंबई. मशहूर मेकअप आर्टिस्ट आरुषि ओसवाल को भला कौन नहीं जानता। आरुषि एक बार एक्ट्रेस आलिया भट्ट का वेडिंग लुक री-क्रिएट कर खूब सुर्खियों में आई थीं। वहीं, हाल ही में उन्हें लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। आरुषि के कान में गंभीर समस्या हो गई है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया है।

PunjabKesari

 

आरुषि ओसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में खुलासा किया कि कैसे एयरपॉड्स के कारण उनकी सुनने की क्षमता कम हो गई है।


मेकअप आर्टिस्ट ने कहा कि हाल ही में वो दिल्ली के लिए ट्रेवल कर रही थीं। रास्ते में उन्होंने अपने एयरपॉड्स लगाए हुए थे। पूरे दिन में उन्होंने कम से कम 8 घंटों तक एयरपॉड्स का इस्तेमाल किया था। अगले दिन उन्हें अहसास हुआ कि वो लेफ्ट कान से ठीक से सुन नहीं पा रही थीं। ऐसे में उन्होंने 2 दिन तक इंतजार किया और फिर डॉक्टर से कंसल्ट किया। डॉक्टर ने चेकअप के बाद आरुषि ओसवाल को बताया कि एयरपॉड्स लगाने के कारण उनके लेफ्ट कान की 45% सुनने की क्षमता जा चुकी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aarushi Oswal (@aarushimakeupartist)

 
45% सुनना बंद होने के बाद वो आरुषि पूरी तरह से शॉक्ड रह गई थीं।  उन्होंने, कहा कि उन्हें अचानक सुनना बंद हुआ तो उन्हें झटका लगा। हालांकि, उनके पास रिकवरी का चांस था। डॉक्टर ने उनके कान में इंजेक्शन स्टेरॉयड देने शुरू कर दिए, जो काफी दर्दनाक थे। 

 


मेकअप आर्टिस्ट के पास सिर्फ दो रास्ते थे- या तो वो अपने कान में इंजेक्शन लगवा लें या फिर सुनने की शक्ति खो दें। आरुषि ने तुरंत इलाज शुरू करवा दिया। डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि 1 हफ्ते के अंदर ये ठीक हो जाएगा, नहीं तो कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। इस दौरान उन्हें एयरपॉड्स या हेडफोन न लगाने की सख्त रूप से मना किया गया। वहीं सावधानियों और बेहतर इलाज के बाद अब आरुषि पूरी तरह से ठीक हो गई हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News