Unseen Happy Pic: ''तुम्हारे बिना अधूरे हैं'' संजय कपूर के निधन से टूटीं मंदिरा कपूर, इकलौते भाई के अंतिम संस्कार के बाद उनकी यादों में खोई बहन

Saturday, Jun 21, 2025-01:43 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया। 19 जून को दिल्ली अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी पूरी फैमिली बेहद बुरे हाल में दिखी। वहीं उनकी बहन मंदिरा कपूर इकलौते भाई की मौत का सदमा बर्दाशत नहीं कर पा रही हैं।

PunjabKesari

 

आज उन्होंने सोशल मीडिया पर संजय संग एक हैप्पी तस्वीर शेयर की। सामने आई तस्वीर में संजय व्हाइट कलर की शर्ट पहने हुए स्माइल के साथ कैमरा के लिए पोज कर रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandhira Kapur (@mandhirakapursmith)

मंदिरा ने लिखा- ‘तुम्हारे बिना हम अधूरे हैं..’ ।उनकी ये पोस्ट देख सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandhira Kapur (@mandhirakapursmith)

 इससे पहले मंदिरा ने संजय कपूर की प्रार्थना सभी पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था-'अपने भाई संजय को याद करते हुए, उनकी स्मृति और विरासत का सम्मान करने में हमारे साथ जुड़ें। प्रार्थना सभा: 22 जून, 2025, शाम 4 से 5 बजे, दरबार हॉल, ताज पैलेस, नई दिल्ली..।'

बता दें कि संजय कपूर की बहनें मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवाने का नाम पिछले कुछ दिनों से खासी चर्चा में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों बहनें संजय की कंपनी की बागडोर अपने हाथ में ले सकती हैंहालांकि मंदिरा एक सोना प्राइवेट लिमिटेड नाम की ऑटो कंपोनेंट कंपनी चलाती हैं। वहीं सुपर्णा एक फैमस मैगजीन की एडिटर हैं।मंदिरा की अपनी एक्स भभी करिश्मा कपूर के साथ अभी भी अच्छी बॉन्डिंग हैं।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News