आंख मार रहा, फ्लाइंग किस दी..16 साल के लड़के के गंदे इशारे पर भड़कीं मलाइका, मांगा मम्मी का नंबर
Monday, Mar 17, 2025-11:24 AM (IST)

मुंबई: मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। इस समय मलाइका अरोड़ा टीवी शो 'हिप हॉप इंडिया' के दूसरे सीज़न को जज कर रही हैं।हाल ही में शो में एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते वह भड़क गईं जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा एक 16 साल के लड़के को डांस शो के दौरान डांस करने और उनकी तरफ इशारे करने के लिए डांटती नजर आ रही हैं। उन्होंने लड़के से ये भी कहा कि वो उसकी मम्मी को फोन करेंगी।
उनके रिएक्शन ने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया। वीडियो में मलाइका लड़के से कहती नजर आ रही हैं, 'अपनी मम्मी का फोन नंबर दो। 16 साल का बच्चा है। डांस कर रहा है। वाओ कह रहा है सीधा मुझे देखकर।'
लड़का फिर शर्मा से सिर झुका लेता है लेकिन मलाइका उन्हें डांटना बंद नहीं करतीं। वे आगे कहती हैं- 'आंख मार रहा है। फ्लाइंग किस दे रहा है।' लड़के की हरकत को बाकी कंटेस्टेंट ने भी गलत बताया। एक डांसर ने कहा, 'उनका डांटना सही था। उनके आगे ही किया। उसकी ऐज ही क्या है ऐसा करने की।'
वीडियो पर दूसरे यूजर ने कमेंट किया-‘वह सही कह रही हैं. मलाइका अरोड़ा उनकी मां से बड़ी हो सकती हैं।’ तीसरे व्यक्ति ने कमेंट किया, ‘अच्छा जी, मलाइका मैडम एक पॉडकास्ट में बेटे के साथ वर्जिनिटी पर बात कर रही थीं न। यह पाखंड है।’ दरअसल, मलाइका अरोड़ा कुछ वक्त पहले बेटे अरहान खान के वॉडकास्ट में उनकी वर्जिनिटी पर सवाल करती नजर आई थीं। बेटा सवाल से असहज हो गया था लेकिन भी फिर उन्होंने दो कदम आगे बढ़कर मां की दूसरी शादी पर सवाल कर दिया था।