लॉन्ग ड्रेस बनी मलाइका अरोड़ा के लिए मुसीबत! चलना हुआ मुश्किल, वीडियो देख यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

Wednesday, Feb 25, 2026-12:47 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहना अच्छे से जानती हैं। 52 साल की उम्र में मलाइका हर बार अपने लुक से फैंस को चौंका देती हैं और बोल्डनेस से सबका ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आती हैं। वहीं, हाल ही में फिर मलाइका अपने अलग स्टाइल से फैंस का ध्यान खींचती नजर आईं, लेकिन इस दौरान उनका चलना मुश्किल हो गया। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
   
वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा ने ग्रीन कलर की काफी लंबी ड्रेस पहनी है। यह ड्रेस इतनी लंबी है कि वह ढंग से चल भी नहीं पा रही है। जब वह चलती हैं तो यह उनके पैरों के नीचे आ जाती है। उन्हें सीढ़ी उतरने के लिए एक आदमी का सहारा लेना पड़ रहा है। उनके आस पास के लोग भी उनकी ड्रेस और कहीं गिर न जाने को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मलाइका के इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'गिरने का इंतजार कर रही हैं।' दूसरे ने कहा-'गिर जाओगी।' वहीं, कई यूजर्स एक्ट्रेस के लुक की तारीफ भी करते नजर आए। 


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में मलाइका
बता दें, हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक फोटो वायरल हुआ था। फोटो में वह हर्ष मेहता के साथ रोम के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन पर सेल्फी ले रही थीं। इसके बाद उनके अफेयर की अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि, अब तक न ही मलाइका और न ही हर्ष ने अपने रिश्ते की पुष्टि की है।


मालूम हो, इससे पहले मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन साल 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं, इससे भी पहले मलाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी रचाई थी। दोनों ने साल 2002 में बेटे अरहान खान का स्वागत किया था। हालांकि, कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News