Airport Look: ऑल व्हाइट आउटफिट में फुल टशन में दिखीं मलाइका अरोड़ा, 51 की एक्ट्रेस की अदाओं के दीवाने हुए फैंस
Saturday, Feb 01, 2025-01:51 PM (IST)
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बी-टाउन की फैशनिस्टा और फिटनेस आइकन हैं। 51 की उम्र में भी मलाइका गजब ढाती हैं। शनिवार सुबह जब एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो हर किसी की निगाहें मलाइका पर ही टिक गई।
दिवा इस दौरान फुल टशन में नजर आईं। लुक की बात करें तो मलाइका क्राॅप प व्हाइट लूज जैकेट के साथ व्हाइट जींस में स्टनिंग दिखीं।
मलाइका ने अपने बालों को जूड़ा बनाया था और मिनिमल मेकअप किया था। इस दौरान मलाइका ने ब्लैक शेड्स लगाए थे। वहीं उन्होंने ब्लैक बैग कैरी किया था।
उन्होंने स्नीकर्स के साथ अपना ऑल व्हाइट लुक कंप्लीट किया था।इस दौरान एक्ट्रेस ने पैप्स के लिए भी स्माइल के साथ पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो मलाइका 'Hip Hop India 2' में नजर आएंगी। हिप हॉप इंडिया 2 MX Player पर स्ट्रीम होगा।