2024 में दुल्हनिया बनेंगी मलाइका अरोड़ा ! एक्स हसबैंड अरबाज खान के निकाह करते ही हसीना ने शरमाते हुए किया यह ऐलान

Friday, Dec 29, 2023-11:34 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अरबाज खान हाल ही में दूसरी बार दुल्हा बने। अरबाज खान ने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग निकाह रचाया। वहीं अब ऐसा लग रहा है कि उनकी एक्स-वाइफ मलाइका अरोड़ा भी दोबारा शादी करने का मन बना रही हैं।

PunjabKesari

ऐसा हम नहीं बल्कि खुद मलाइका अरोड़ा ने  इसका हिंट दिया। इसका खुलासा उन्होंने रियालिटी डांस शो 'झलक दिखला जा 11' के सेट पर किया। दरअसल मलाइका 'झलक दिखला जा 11' को जज करती हैं। हाल ही शो में फराह खान पहुंचीं और उन्होंने मलाइका के साथ खूब मस्ती की।

PunjabKesari

मेकर्स ने इसका प्रोमो भी रिलीज किया है। मजाक-मस्ती के बीच ही फराह खान ने Malaika Arora से शादी को लेकर सवाल पूछ लिया। उन्होंने मलाइका से पूछा- 'मलाइका 2024 में क्या आप सिंगल पैरेंट कम एक्ट्रेस से डबल पैरेंट कम एक्ट्रेस बनने वाली हैं?' यह सुनकर मलाइका पूछती हैं-'मतलब, मुझे किसी को गोद में लेना पड़ेगा? इसका मतलब क्या है?' तभी 'झलक दिखला जा 11' की होस्ट गौहर खान तपाक से बोलती हैं-'इसका मतलब है कि क्या आपकी शादी होने वाली है?' 

PunjabKesari

इस पर मलाइका शरमा जाती हैं और जवाब देती हैं-'अगर कोई है तो मैं 100 पर्सेंट शादी कर लूंगी।' तब Farah Khan बोलती हैं कि कोई है मतलब, बहुत हैं। तब मलाइका कहती हैं-'कोई अगर पूछे तो मैं शादी कर लूंगी। फराह फिर पूछती हैं, 'कोई भी पूछेगा तो आप शादी कर लोगी?'

PunjabKesari

जवाब में मलाइका बोलती हैं- 'हां मैं कर लूंगी।' अब चाहे मलाइका ने डायरेक्ट कुछ न बोला हो लेकिन बातों-बातों में उन्होंने ऐलान तो कर ही दिया कि 2024 में वह शादी कर सकती हैं। देखना यह होगा कि इस पर अर्जुन कपूर क्या बोलेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

बता दें कि मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ साल से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को काफी पहले ही ऑफिशियल कर चुके हैं और अकसर ही साथ घूमते, वेकेशन मनाते नजर आते हैं।


 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News