बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधी मलयालम एक्ट्रेस मैथिली, गले में कमल के फूलों की माला पहना थामा एक-दूसरे का दामन

Friday, Apr 29, 2022-12:03 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मलयालम एक्ट्रेस मैथिली 28 अप्रैल, 2022 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संपत संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल की शादी गुरुवयूर मंदिर में संपन्न हुई,  जहां से दोनों की वेडिंग फोटोज इंटनरेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

PunjabKesari


तस्वीरों में देखा जा सकता मैथिली अपनी शादी में सुनहरी और व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं।

PunjabKesari

 

इस लुक को एक्ट्रेस ने ग्रीन चूड़ियों और साड़ी से मैचिंग ज्वेलरी के साथ एक्सेसरीज किया है। वहीं उनके दूल्हे भी ऑफ व्हाइट शर्ट और धोती में परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Unni (@unnips)

शादी में कपल ने एक दूसरे को गुलाबी फूलों की वरमाला पहनाई, जिसमें उनकी खूबसूरती में चार-चांद लग गए। एक साथ पोज देता कपल बेहद प्यारा लग रहा है।

 

PunjabKesari

 

बता दें, ब्राइटी बालचंद्रन, जिसे मैथिली के नाम से जाना जाता है, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक मांग वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने 2009 में सुपरहिट फिल्म पलेरी माणिक्यम: ओरु पथिरकोलापथकथिंते कथा से सुपरस्टार ममूटी के साथ एक्टिंग की शुरुआत की थी। अपनी पहली फिल्म के बाद, मैथिली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लोगों का खूब दिल जीता।

PunjabKesari

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News