मेगास्टार चिरंजीवी को मिला ''लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड'', यह सम्मान हासिल करने वाले बने पहले भारतीय सेलिब्रिटी

Friday, Mar 21, 2025-10:20 AM (IST)

मुंबई.  तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी अपने अभिनय से हमेशा फैंस का दिल जीतते रहे हैं। सिनेमा में बेहतरीन काम के लिए एक्टर को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। अब हाल ही में उनकी उपलब्धि में एक नया अवॉर्ड शामिल हो गया है। मेगास्टार को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को हासिल करने वाले वह पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं।


  
ब्रिटिश सरकार ने 19 मार्च 2025 को चिरंजीवी को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया। उन्हें लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमंस में इस पुरस्कार से नवाजा गया।

 

View this post on Instagram

A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)

इस योगदान के लिए मिला सम्मान 
 

चिरंजीवी को सिनेमा और समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस अवॉर्ड से उन्हें ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया गया। सिनेमा और भारत के लिए उनका यह पुरुस्कार गर्व करने का एक अहम कारण है।   चिरंजीवी को यह पुरस्कार सिनेमा, सार्वजनिक सेवा और परोपकार में उनके योगदान के लिए दिया गया।

इस सम्मान समारोह में ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सांसद नवेंदु मिश्रा, सांसद सोजन जोसेफ और बॉब ब्लैकमैन उपस्थित थे। इस विशेष उपलब्धि के बाद चिरंजीवी के फैंस सोशल मीडिया पर पुरस्कार समारोह की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।
  
बता दें, पिछले साल चिरंजीवी को भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, इसी वर्ष एक्टर का नाम 537 गानों और 156 फिल्मों में 24,000 से अधिक डांस स्टेप्स के साथ सबसे सफल एक्टर-डांसर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। उन्हें अक्किनेनी इंटरनेशनल फाउंडेशन की तरफ से साल 2024 में एएनआर शताब्दी वर्ष में एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News