जब जेल में इस बॉलीवुड एक्ट्रैस का बना था अश्लील वीडियो, बाथरूम में थे CCTV
Wednesday, Nov 02, 2016-12:31 PM (IST)

भोपाल: बीते दिन भोपाल की सेंट्रल जेल से सिमी आतंकवादियों के भागने के बाद एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। यह जेल तब भी सुर्खियों में आई थी जब जेल में बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी कैद थी, तभी इसी जेलर ने उनके बाथरूम में CCTV लगवा दिए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, यह ISO जेल सुरक्षा के लिहाज से कैसी होगी।
जानकारी दें कि यह वहीं जेल है, जहां 2005-06 में जेलर रहते हुए पुरुषोत्तम सोमकुंवर ने जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रैस मोनिका बेदी के बाथरूम में CCTV कैमरे लगवा दिए थे।
विपक्ष ने इस बात को लेकर सरकार को भी घेरा था। यहां तक कि,कांग्रेस ने सीसीटीवी की कथित फोटोज भी मीडिया को जारी कर दी थीं। हालांकि इस मामले में तो सोमकुंवर बच गए, लेकिन वे भ्रष्टाचार के आरोप में खुद को नहीं बचा पाए और इसी जेल में उन्हें कैद नसीब हुई।