रिलीज हुआ ''द जर्नी ऑफ कर्मा'' का पहला गाना, इंटीमेट होते दिखे शक्ति कपूर
Saturday, Oct 06, 2018-03:51 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शक्ति कपूर फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' से फिल्मों में वापसी कर रहे है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब इस फिल्म का पहला गाना 'शुगर बिस्किट' रिलीज हो गया है। गाने में शक्ति कपूर पूनम के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है।
'शुगर बिस्किट' टाइटल के इस गाने को लैला शर्मा और दनिश अल्फाज ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को लिखा भी दानिश अल्फाज ने ही है। इस गाने का संगीत दिया है दानिश अल्फाज और शतक शर्मा ने। पूनम और शक्ति कपूर की फिल्म के इस गाने में पूनम ब्लू बिकिनी में नजर आ रही हैं।
'द जर्नी ऑफ कर्मा' मां-बेटी की कहानी
बता दें कि यह फिल्म आर्थिक रूप से कमजोर मां और बेटी की कहानी है। इस लड़की के अपने सपने हैं और वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका जाना चाहती है।लेकिन इस सब के बीच उसकी आर्थिक स्थिति आड़े आ जाती है। शक्ति कपूर इस फिल्म में एक अमीर आदमी की भूमिका निभा रहे हैं जो पूनम पांडे से मिलता है।