रिलीज हुआ फिल्म ''नमस्ते इंग्लैंड'' का ट्रेलर, अर्जुन-परिणीति की दिखीं जबरदस्त कैमिस्ट्री

Thursday, Sep 06, 2018-01:09 PM (IST)

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर फैंस का काफी अच्छा रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है। डेब्यू फिल्म इश्कजादे के बाद अर्जुन- परणीति की जोड़ी अब सामने आई है। नमस्ते इंग्लैंड हल्की फुल्की कॉमेडी है। इस फिल्म में अर्जुन और परिणीति पंजाबी किरदारों में हैं जिन्हें पंजाब में ही एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन लड़कियों को काम करने की आजादी ना मिलने की वजह से परिणीति सब छोड़ छोड़ कर लंदन भाग जाती हैं। उनके पति बने अर्जुन भी पीछे पीछे वहां पहुंचते हैं। फिल्म के अंत में पति- पत्नी का मिलन होता है या नहीं यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। 

 


बता दें, इस फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। उन्होंने ही 11 वर्ष पहले फिल्म नमस्‍ते लंदन का भी निर्देशन किया था। डायरेक्‍टर विपुल शाह की यह फिल्‍म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्‍म जल्‍दी बन जाने की वजह से अब इसे 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। 
 


Konika

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News