दुखद: बेटी संग सड़क दुर्घटना की शिकार हुईं कन्नड़ एक्ट्रेस, 6 साल की सामन्वी ने मौके पर तोड़ा दम तो मां हाॅस्पिटल में लड़ रही हैं जिंदगी से जंग

Friday, Jan 14, 2022-02:03 PM (IST)

मुंबई: कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस अमृता नायडू और उनकी बेटी यानि सुपरस्टार फेम सामन्वी एक  13 जनवरी को सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं। इस सड़क दुर्घटना में 6 साल की सामन्वी सामन्वी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह घटना शाम लगभग 4:30 बजे हुई जब मां-बेटी खरीददारी के बाद अपनी गाड़ी से  घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि कोननकुंटे क्रॉस पर एक टिपर लॉरी ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। 6 साल की सामन्वी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari

वहीं उनकी मां अमृता नायडू गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की मानें तो सामन्वी के पार्थिव शरीर को आगे की औपचारिकताओं के लिए केआईएमएस अस्पताल में रखा गया है। 

PunjabKesari

मामले में पुलिस ने टिपर चालक कुमारस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।सामन्वी रियलिटी शो नन्नम्मा सुपरस्टार की सक्रिय प्रतियोगियों में से एक थीं। 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News