Bollywood Top News: हिंदुस्तानी भाऊ ने फराह खान पर दर्ज करवाई FIR, शादी के बाद सामने आईं नरगिस फाखरी की पहली तस्वीर

Saturday, Feb 22, 2025-03:25 PM (IST)

मुंबई: मनोरंजन जगत में 22 फरवरी का दिन कई बड़े खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ फराह खान के खिलाफ हिन्दुस्तानी भाऊ ने FIR दर्ज करवाई। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। नरगिस फाखरी ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और अमेरिका में रहने वाले बेजनेसमैन टोनी बेग के साथ शादी कर ली है।नरगिस फाखरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने पति टोनी बेग के साथ खड़ी दिख रही हैं। यह फोटो स्विट्जरलैंड की है जहां कथित तौर पर शादी के बाद एक्ट्रेस हनीमून के लिए गई हैं। पढ़ें बाॅलीवुड से जुड़ी खबरें..

फराह खान ने होली को बताया छपरियों का त्योहार, हिंदुस्तानी भाऊ ने कोरियोग्राफर पर दर्ज करवाई FIR

 

 'बिग बॉस 13' में फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कोरियोग्राफर पर  हिंदू धार्मिक भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। हिंदुस्तानी भाऊ ने ये शिकायत मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। दरअसल फराह खान इन दिनों कुकिंग रिएलिटी शो 'सेलिब्रिचटी मास्टर शेफ्स'  में बतौर जज नजर आ रही हैं। जहां से उनका एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो हिंदू त्योहार होली के बारे में बात करती दिखी।वायरल वीडियो में फराह खान कहती हैं 'सारे छपरी लड़कों का पसंदीदा फेस्टिवल होली ही होता है। ये याद रखना। 'वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद कई यूजर्स उनपर कार्रवाई की मांग करते हुए दिखाई दिए।

यही नेपोटिज्म है...सलमान खान ने भांजे अयान के साॅन्ग लाॅन्च पर कसा तंज,बोले- 'हम सारी संपत्ति दूसरे के बच्चों को दे देंगे'

बाॅलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान इस समय दुबई में हैं। वह दुबई में भांजे अयान अग्निहोत्री के साॅन्ग लाॅन्च के लिए पहुंचे थे। सलमान ने अयान का गाना 'यूनिवर्सल लॉज़' लॉन्च किया, और इस इवेंट में सलमान के अलावा पूरा खान परिवार और कुछ बॉलीवुड स्टार्स मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर ऐसा कमेंट किया कि सब हंस पड़े।

 

गुपचुप शादी के बाद स्विट्जरलैंड में हनीमून मना रही हैं नरगिस फाखरी! लेटेस्ट तस्वीर में प्यार की बाहों में दिखी हसीना

रणबीर कपूर की 'रॉकस्टार' एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि नरगिस फाखरी ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और अमेरिका में रहने वाले बेजनेसमैन टोनी बेग के साथ शादी कर ली है। हालांकि, न तो नरगिस ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी दी है और न ही सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीरें सामने आई हैं। इन सबके बीच नरगिस ने शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है। नरगिस फाखरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने पति टोनी बेग के साथ खड़ी दिख रही हैं। यह फोटो स्विट्जरलैंड की है जहां कथित तौर पर शादी के बाद एक्ट्रेस हनीमून के लिए गई हैं। 

पुलिस के हत्थे चढ़ा म्यूजिक डायरेक्टर Pritam के ऑफिस में चोरी करने वाला,बचने के लिए रात भर बदलता रहा था ऑटो

   म्यूजिक डायरेक्टर Pritam Chakraborty के स्टूडियो में हाल ही में चोरी हुई थी। चोर ने स्टूडियो से 40 लाख चुराए थे। वहीं अब मुंबई की मलाड पुलिस ने 8 दिन तक लगातार जांच करते हुए ग चुराने वाले ऑफिस बॉय को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की हुई कुल रकम का 95% नकदी बरामद भी कर लिया है।  

 

'पहले रेप केसे सॉल्व कीजिए' समन मिलते ही Rakhi Sawant के तीखे तंज,बोलीं- मैं तो भिखारिन हूं,मैंने तो गाली भी नहीं दी..

'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले की जांच में अब बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन यानी राखी सावंत भी फंस गई हैं। उन्हें महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन भेजा है और 27 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए हाजिर होने के लिए कहा गया। राखी समय रैना के शो के एक एपिसोड में पैनलिस्ट थीं। इसी वजह से महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें तलब किया है। इस एपिसोड में पैनल में आशीष सोलंकी, महीप सिंह, यशराज और बलराज घई भी थे। अब एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन पर रिएक्ट किया है।उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपना रिएक्शन दिया।   

Ohh Shitt ये क्या! पूनम पांडे के साथ फैन ने की शर्मनाक हरकत, सेल्फी के बहाने करने लगा KISS

एक्ट्रेस पूनम पांडे इंडस्ट्री की वो स्टार हैं जोकभी पब्लिसिटी स्टंट तो कभी किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में पूनम पांडे का एक वीडियो सामने आया है जो उन्हें फिर चर्चा में ले आया हालांकि इस बार चर्चा में आने की वजह वो खुद नहीं हैं बल्कि उनके साथ बीच सड़क पर घटिया हरकत करता हुए एक शख्स है। दरअसल पूनम पांडे पैप्स के सामने पोज देकर फोटो खिंचवा रही थीं तभी अचानक से एक शख्स उनके पास आकर सेल्फी लेने के बहाने उनके साथ अजीब सी हरकत करता है जिससे पूनम पांडे सहम जाती हैं।

मामू की शादी में साड़ी पहन समारा साहनी ने चुराई लाइमलाइट,रणबीर की भांजी की मुरझाई शक्ल देख यूजर्स बोले-100% बच्ची को मारकर लाए

रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन की शादी मुंबई में ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ हुई। 21 फरवरी को हिंदू रीतिरिवाजों से शादी हुईं जिस मौके पर उनके परिवार के लोगों से लेकर दोस्त-रिश्तेदार पहुंच रहे हैं।इस शादी में कपूर फैमिली का हर सदस्य पहुंचाय़ सभी इस दौरान रॉयल लुक में नजर आए लेकिन शादी की सारी लाइमलाइट रणबीर की भांजी समारा साहनी ने अपने लुक्स से लूट ली। समारा साहन मामा आदर जैन की अखेला आडवाणी की शादी में भी वह नानी नीतू कपूर और मां रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ पहुंचीं। हमेशा मुस्कुराती दिखने वालीं समारा का मुरझाया हुआ चेहरा दिखा हालांकि उनके लुक्स ने हर किसी का दिल जीत लिया। 

 

माथा पट्टी और बड़े झुमके..आदर जैन की शादी में सजधज कर पहुंचीं  रेखा 

 

 21 फरवरी को करीना और करिश्मा कपूर के कजfन आदर जैन की शादी थी। शादी में कपूर परिवार और लगभग पूरा बॉलीवुड उमड़ा। आदर जैन और अलेखा आडवाणी को आशीर्वाद देने खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा भी पहुंची थीं। उनकी खूबसूरती और अंदाज को देख हर कोई मर-मिटा। देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि ये 70 साल की हैं। जहां रेखा ने खूब लाइमलाइट बटोरी।रेखा ने शादी के लिए जरी वाली गोल्डन साड़ी पहनी थी। ये साड़ी एक्ट्रेस ने एक हैवी मरून ब्लाउज के साथ कैरी की।माथा पट्टी, बड़े झुमके और नेकपीस पहनकर एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया। 

 

Bigg Boss 18 विनर Karan Veer Mehra ने खरीदी लग्जरी कार, कहा- भाई, फ्री की नहीं है बहुत मेहनत की है


करणवीर मेहरा हाल ही में बिग बॉस 18 के विजेता बने हैं। इससे पहले, वह खतरों के खिलाड़ी 14 भी जीत चुके हैं। इन दिनों वह अपनी सफलता का पूरा आनंद ले रहे हैं। इसी खुशी में उन्होंने हाल ही में एक महंगी और लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


[2:05 PM, 2/22/2025] Mehak 🥰: Vicky Kaushal की एक्टिंग के मुरीद हुए PM Modi, बोले- इन दिनों तो छावा की धूम मची हुई है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हाल ही में रिलीज़ हुई हिंदी फिल्म 'छावा' की जमकर तारीफ की। यह फिल्म मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और इसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह फिल्म पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है और महाराष्ट्र व मुंबई ने हिंदी और मराठी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।


[2:05 PM, 2/22/2025] Mehak 🥰: 20 साल पुराने मारपीट मामले में Aditya Pancholi को मुंबई कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी नहीं जाएंगे जेल


मुंबई की Session कोर्ट ने अभिनेता आदित्य पंचोली की 2005 की पार्किंग विवाद से जुड़ी मारपीट के मामले में दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। हालांकि, उनकी एक साल की जेल की सजा को संशोधित करते हुए, अदालत ने उन्हें अच्छे व्यवहार के बॉन्ड पर रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 59 वर्षीय अभिनेता को पीड़ित प्रतीक पाशिने को 1.5 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है। यह आदेश Probation of Offenders Act के तहत दिया गया है।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News