फराह खान ने होली को बताया छपरियों का त्योहार, हिंदुस्तानी भाऊ ने कोरियोग्राफर पर दर्ज करवाई FIR
Saturday, Feb 22, 2025-10:09 AM (IST)

मुंबई: 'बिग बॉस 13' में फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कोरियोग्राफर पर हिंदू धार्मिक भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। हिंदुस्तानी भाऊ ने ये शिकायत मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।
दरअसल, फराह खान इन दिनों कुकिंग रिएलिटी शो 'सेलिब्रिचटी मास्टर शेफ्स' में बतौर जज नजर आ रही हैं। जहां से उनका एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो हिंदू त्योहार होली के बारे में बात करती दिखी।
"Sare chhapri ladkon ka pasandeeda festival Holi hi hota hai" (Holi is the favorite festival of all lecherous boys)
— HinduPost (@hindupost) February 20, 2025
-Farah Khan, whose brother Sajid Khan is one of the biggest sexual predators of Urduwood, and who herself directed tr@sh like 'Main Hoo Na' depicting ex-Indian… pic.twitter.com/BZcahuEmr2
वायरल वीडियो में फराह खान कहती हैं 'सारे छपरी लड़कों का पसंदीदा फेस्टिवल होली ही होता है। ये याद रखना। 'वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद कई यूजर्स उनपर कार्रवाई की मांग करते हुए दिखाई दिए।
हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक एक फेमस यूट्यूबर हैं. जिनकी सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. वहीं सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लेने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में तगड़ा उछाल आया।