महाशिवरात्री 2025: त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर नतमस्तक हुईं निम्रत कौर, चेहरे पर दिखा अलग सा सुकून

Wednesday, Feb 26, 2025-01:51 PM (IST)

मुंबई: 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है जोकि भगवान शिव को समर्पित है। आज के दिन हर कोई बाबा की भक्ति में लीन है। ऐसे में बाॅलीवुड स्टार्स भी शिव जी की पूजा कर रहे हैं।  

PunjabKesari

भक्त भगवान शिव के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के इस खास अवसर पर निम्रत कौर ने भी त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर के दर्शन किए।

PunjabKesari

इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में निम्रत पिंक एंड वाइट सूट में नजर आ रही हैं। उनके माथे पर चंदन का टीका लगाया है। निम्रत के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल दिख रही है। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा-''कण-कण में शिव, तन मन में शिव… || हर हर महादेव ||"

PunjabKesari

निम्रत कौर ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में भाग लिया। अभिनेत्री ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। 
PunjabKesari

 

 

 

 

 

x


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News