कैंसर ने छीनी एक और जान: ''निशा और उसके कजिन'' एक्टर का निधन,स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे Vibhu Raghave

Tuesday, Jun 03, 2025-07:27 AM (IST)


मुंबई: टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि 'निशा और उसके कजिन' फेम विभु राघवे अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्टर लंबे समय से स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। वो आखिरी पल तक इस बीमारी से लड़ते रहे हालांकि वो जिंदगी की जंग हार गए। विभु राघव के निधन की खबर सुनते ही पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

PunjabKesari

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए भी, विभु राघव ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने पूरी हिम्मत और सकारात्मकता के साथ अपनी बीमारी का सामना किया। फरवरी 2024 में, उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी जिसमें उनके शरीर से ट्यूमर को हटाया गया था। डॉक्टरों ने इस सर्जरी को पहले काफी मुश्किल बताया था। विभु ने अपनी इस रिकवरी का श्रेय डॉक्टर की देखभाल, अपनी मजबूत सोच और परिवार-दोस्तों से मिले लगातार साथ को दिया था।

PunjabKesari


इंडस्ट्री ने दिया साथ

विभु की इस मुश्किल घड़ी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उनका साथ दिया। सिंपल कौल, अदिति मलिक, मोहित मलिक, सौम्या टंडन, अब्बास रिजवी, मानिनी मिश्रा, तुहिना वोहरा, मोहसिन खान और करणवीर बोहरा जैसे नाम इसमें शामिल हैं। इन सितारों ने उन्हें सिर्फ इमोशनल सपोर्ट ही नहीं दिया बल्कि उनके इलाज के लिए पैसे जुटाने में भी मदद की। सोशल मीडिया पर उनकी भावुक अपीलों से विभु की मदद के लिए काफी लोगों का ध्यान गया और पैसा इकट्ठा हुआ। 

PunjabKesari

विभु अपने टीवी सीरियल्स के जरिए ऑडियंस के चेहरे पर स्माइल ला देते थे। साल 2014 में आए ‘निशा और उसके कजन्स’ से एक्टर ने सुर्खियां बटोरी थी।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News