हॉट रेड ड्रेस पहन मिलाप जावेरी की बर्थडे पार्टी में पहुंची नोरा, वहीं सेक्सी अंदाज में दिखीं बहन ईशा
Wednesday, Nov 14, 2018-11:24 AM (IST)

मुंबई: फिल्म मेकर मिलाप जावेरी ने बीती रात अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी में कई स्टार्स पहुंचे।
इस दौरान डांसर नोरा फतेही अपनी बहन ईशा मेघन के साथ हॉट अंदाज में पहुंची।
पार्टी में नोरा रेड हॉट ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
वहीं उनकी बहन ईशा ब्लैक ड्रेस पहने हुए काफी हॉट लग रही हैं।
नोरा ने बहन के साथ कातिलाना अंदाज में मीडिया कैमरा को पोज दिए। वहीं नोरा और उनकी बहन पर भी सबकी निगाहें ठहर गईं।
दोनों बहनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्मों की बात करें तो दिलबर' गर्ल नोरा' 'सत्यमेव ज्यते' के बाद दुनिया भर में मशहूर हो गई हैं।
उनकी डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया। इसके अलावा वह राजकुमार राव, और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ आइटम नंबर कर चुकी हैं।
वहीं अब जल्द नोरा सलमान खान की स्टारर फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं।