लाइव डांस परफॉर्मेंस के दौरान उड़ी नोरा फतेही की ड्रेस,अंडरगारमेंट्स दिखे तो शर्म से पानी-पानी हुई ''दिलबर गर्ल''

Friday, Jan 28, 2022-01:45 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड की दिलबर गर्ल यानि एक्ट्रेस नोरा फतेही की गिनती बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका हर अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। कई बार  खुद को ग्लैमरस दिखाने के चक्कर में नोरा फतेही ऐसी ड्रेस पहन लेती हैं कि उन्हें ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ जाता है।

PunjabKesari

एक बार ऐसा ही कुछ तब देखने को मिला था जब नोरा फतेही पब्लिक के सामने लाइव परफॉर्म दे रही थीं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही के इर्द गिर्द लोग खड़े हैं और वह बीच में डांस कर रही हैं।

PunjabKesari

नोरा फतेही अपने गजब के मूव्स दिखा रही हैं जिनसे नजरें हटाना दर्शकों के लिए मुश्किल हो गया था। डांस करते-करते कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। दरअसल, लाइव डांस परफॉर्मेंस के दौरान नोरा फतेही ने नीले रंग की वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस के साइड में एक स्टाइलिश कट था। 

PunjabKesari

घेर में लगे कट की वजह से नोरा Oops Moment की चपेट में आ गई थीं।  डांस करते हुए वो गोल घूमीं और स्टाइलिश ड्रेस उड़ने लगी। इसी दौरान नोरा के अंडरगार्मेंट्स कैमरे में कैद हो गए। हालांकि नोरा ने अपनी ड्रेस को बहुत संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी थीं।

नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद कई गानों में नोरा डांस करती हुई नजर आईं। नोरा का दिलबर और गर्मी सॉन्ग खूब पसंद किया गया। हाल ही नोरा गुरु रंधावा के साथ साॅन्ग डांस मेरी रानी में नजर आईं थीं। फिल्मों की बात करें तो नोरा भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया में आखिरी बार दिखीं थीं। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News